सुल्तानपुर, अगस्त 14 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता । शहर के जेल रोड गभड़िया में गुरुवार रात हज़रत औनो मोहम्मद की याद में शबीह-ए ताबूत और जुलूस का आयोजन किया गया। जो देर रात समाप्त हुआ। यह आयोजन मरहूम अंजुमन जाफरी वकील के इमामबाड़े में हुआ, जहां एक मजलिस भी आयोजित की गई। मजलिस को मौलाना मुशीर अब्बास खान ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि हज़रत औनो मोहम्मद इमाम हुसैन के भांजे और उनकी बहन हज़रत ज़ैनब के बेटे थे। कर्बला के मैदान में उनकी शहादत हुई थी।मौलाना ने अपने संबोधन में कहा कि जनाबे ज़ैनब ने अपने बेटों की क़ुरबानी इसलिए दी ताकि उनके भाई की जान बच सके। उन्होंने इस घटना को कर्बला में आई माताओं द्वारा केवल क़ुरबानी नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण चरित्र और आदर्श प्रस्तुत करने के रूप में वर्णित किया। मौलाना ने ज़ोर दिया कि जनाबे ज़ैनब ने अपने आचरण...