सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। हिंदुस्तान समाचार पत्र की ओर से आयोजित हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा-2025 में दियरा चौराहा स्थित टेक्नोटेक प्ले एंड लर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र वेदांश पाण्डेय को प्रबंधक इंजीनियर मोहन मिश्र ने 3100 रुपये का चेक प्रदान किया। साथ ही ओलंपियाड में सफल सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। ओलंपियाड परीक्षा में विद्यालय के छात्र वेदांश पाण्डेय ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं 20 से अधिक विद्यार्थियों ने जिले की टॉप-10 रैंक में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार मे...