Sultanpur News: हालापुर फीडर में फाल्ट से आपूर्ति रही ठप, 50 गांवों में छाया रहा अंधेरा
सुल्तानपुर, अगस्त 4 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता। बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हालापुर फीडर की बिजली सोमवार रात करीब आठ बजे फाल्ट के चलते अचानक गुल हो गई। इससे फीडर से जुड़े लगभग 50 गांवों में अंधेरा छा गया और करीब दो लाख उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटने से लोगों की रात बेचैनी में गुजरी। पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार भी प्रभावित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि हालापुर फीडर पर आए दिन फाल्ट होना अब आम बात बन गई है। बीते एक माह में करीब चार बार इसी तरह से रात के समय बिजली आपूर्ति ठप हो चुकी है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि फीडर के कई स्थानों पर विद्युत तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। हल्की हवा या सामान्य दबाव पड़ने पर भी तार टूटकर गिर जाते हैं, जिससे आपूर्ति बाधित हो जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.