सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ मनाया जाने वाला करवा चौथ का पर्व गुरुवार को परंपरा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। शाम को सोलह शृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला। पर्व को लेकर एक दिन पहले से ही बाजारों में रौनक रही। मेहंदी, चूड़ी, साड़ी और साज-शृंगार की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जुटी, जबकि पार्लरों में भी सजने-संवरने के लिए चहल-पहल बनी रही। यह भी पढ़ें- Begusarai News: करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रतबाजारों में खरीदारी और तैयारियों की रौनक शहर के चौक बाजार, मुरारीदास की गली व बाटा गली में दिन भर महिलाओं ने श्रृंगार के सामानों की ख...