सुल्तानपुर, अक्टूबर 25 -- Sultanpur News: हलियापुर। रविवार को खंड बल्दीराय के हलियापुर बाजार से कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। यह रैली अमेठी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नर्दिेश पर तथा ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह की अगुवाई में निकाली गई। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि देश में वोटों की चोरी हो रही है। इसे तत्काल रोका जाना चाहिए। रैली के दौरान पूरे हलियापुर बाजार और मुख्य मार्ग पर वोट चोर, गद्दी छोड़ के जोरदार नारे गूंजते रहे। बाइक रैली में ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्षों सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त पदा धिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली को देखकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। का...