सुल्तानपुर, जुलाई 15 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। जिले में रासायनिक दवाओं के प्रयोग में लगातार इजाफा हो रहा है। किसान खेती को कीट व रोग से बचाने के लिए प्रत्येक साल एक लाख 39 हजार किलोग्राम/लीटर दवाओं का प्रयोग करने लगा है। रासायनिक दवाओं का अधिक प्रयोग होने से आमजनमानस व मृदा स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने लगा है। इन दवाओं का प्रयोग कम करने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरुक करने में जुटा है। कीटों से बचाव के लिए सौर्य ऊर्जा कीटनाशी यंत्र 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया है। जिले के एक लाख 85 हजार से अधिक क्षेत्रफल में खेती की जाती है। इसमें धान,गेहूं, सब्जी, बागवानी समेत अन्य फसलों को रकबा शामिल है। सब्जी की फसल में कीटनाशी दवाओं को प्रयोग अधिक किया जा रहा है। शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य से अधिक रासायनिक द...