Sultanpur News: हत्यारोपी की गिरफ्तारी पर रोक लगाई
सुल्तानपुर, अगस्त 4 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। मोतिगरपुर के सरैया विनवन निवासी बाल मुकुन्द पाण्डेय की कथित हत्या के मामले में नामजद विपिन पाण्डेय ने अधिवक्ता संतोष पाण्डेय के जरिए गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट की शरण ली है। जिला जज सुनील कुमार ने गुरुवार तक आरोपी की गिरफ्तारी रोक दी है। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के सरैया विनवन निवासी आयुष पाण्डेय की तहरीर पर पिता बाल मुकुन्द पाण्डेय की कथित हत्या के आरोप में 31 जुलाई को गांव के आद्या प्रसाद पाण्डेय, सर्वेश पाण्डेय एवं विपिन पाण्डेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट तलब यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.