सुल्तानपुर, अगस्त 23 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता जमात-ए-इस्लामी हिन्द की स्थानीय यूनिट की ओर से रविवार को एक मैरिज लॉन के सभागार में सीरत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हजरत मुहम्मद की सीरत और उनकी तालीमात पर रोशनी डालते हुए इंसानियत, अमन, भाईचारे और सामाजिक सुधार का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजमगढ़ से आए मौलाना ताहिर मदनी ने की, जबकि संचालन मौलाना रैयान कासमी मीरापुर ने किया। यह भी पढ़ें- हजरत मुहम्मद पूरी मानवता के लिए रहमत बनकर आए : मौलानासामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी ने कहा कि हजरत मुहम्मद पूरी मानवता के लिए रहमत बनकर आए। उनकी जिंदगी और शिक्षाएं हर दौर के इंसान के लिए मार्गदर्शन का स...