सुल्तानपुर, जुलाई 11 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा-बगियागांव मार्ग पर तहसील मुख्यालय ओडौली के पास बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक अन्य युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने पंचायतनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी शिव बालक (36) पुत्र पन्नालाल शुक्रवार को अपनी बहन के घर कुर्मी बिजौली गए थे। रात करीब नौ बजे वह शिवम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। ओडौली स्थित तहसील मुख्यालय के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे ओडौली अठैसी निवासी बम्बहादुर यादव (36) से टकरा गई। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: बेकाबू बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, बाइक चालक समेत दोनो...