सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर में दर्शन करने गए श्रद्धालु की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, हादसे में एक युवक घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। गोसाईगंज थाने के खटवर निवासी चंद्रभूषण वर्मा (45) पुत्र राम उजागिर हर मंगलवार बरौंसा मंडा स्थित हनुमान मंदिर पर दर्शन करने आते थे। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह मंदिर के पास बरौंसा-बेलहरी मार्ग पर पैदल जा रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से रक्त स्राव अधिक हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार धीरज अवसानपुर लंभुआ और चंद्रभूषण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चंद्रभूषण को मृत घोषित कर दिया। ब...