Sultanpur News: स्वास्थ्य मेले में 45 मरीजों ने कराया इलाज
सुल्तानपुर, अगस्त 23 -- Sultanpur News: दोस्तपुर। छीतेपट्टी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दोपहर दो बजे तक 45 मरीजों ने चिकित्सक को दिखाकर उपचार कराया। मरीजों में खांसी, बुखार और लूज मोशन की शिकायत प्रमुख रही। खालिसपुर दुर्गा, ताजुद्दीनपुर, इमली गांव, भीखीपुर और मुस्तफाबाद कला से पहुंचे मरीजों ने डॉ. रितिक श्रीवास्तव से जांच कराकर दवाएं लीं। मेले में 12 मरीजों की हीमोग्लोबिन, शुगर, मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड की जांच की गई। अंजली, गया प्रसाद, सुनीता, किरन, अंजू और राम उजागिर समेत कई मरीज बुखार, खांसी और लूज मोशन से पीड़ित मिले। वहीं गर्भवती महिलाओं की भी स्वास्थ्य जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.