Sultanpur News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में किया गया पौधरोपण
सुल्तानपुर, जुलाई 11 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। कटका क्लब सामाजिक संस्था के तत्वावधान में शनिवार को कटका-मायंग मार्ग पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित रामबली मिश्र की स्मृति में प्रस्तावित वाटिका में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण की शुरुआत शुभारंभ उनके पौत्र राजीव मिश्र और संदीप मिश्र ने किया। भाजपा नेता संदीप मिश्र ने कहा कि पौध रोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के साथ महापुरुषों के आदर्शों को जीवंत रखने का माध्यम है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ऋषभदेव शुक्ला, प्रदेश मंत्री शिव कुमार तिवारी व अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। सौरभ मिश्र ने कटका-मायंग मार्ग का नाम पं. रामबली मिश्र के नाम पर रखने की मांग की। इस दौरान विनय त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.