Sultanpur News: स्टे रॉड में उतरे करंट से चाय दुकानदार की मौत
सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता । कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में रविवार सुबह बिजली के खंभे के स्टे रॉड में उतरे करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, गांव में शोक का माहौल है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव निवासी मलहु धुरिया (55) पुत्र सगरदीन सुबह करीब साढ़े सात बजे पानी लेने गए थे। इसी दौरान रास्ते में बिजली के खंभे के स्टे रॉड में करंट उतर आया था। बताया जाता है कि जैसे ही उन्होंने स्टे रॉड को छुआ, वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल बिरसिंहपुर स्थित 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.