सुल्तानपुर, जुलाई 29 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा के नेतृत्व में उत्तर रेलवे लखनऊ के डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से सौंपा गया। इसमें सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के बगल पुलिस अधीक्षक आवास के सामने रेलवे द्वारा रेलवे क्रासिंग पर फुट ओवरब्रिज का आधा अधूरा काम कराकर छोड़ दिया गया है और क्रॉसिंग को भी बंद कर दिया गया है। यहां से गुजरने वाले स्कूली छात्र महिलाएं व विवेकनगर व करौंदिया के मोहल्ले के स्थानीय नागरिक अपनी जान जोखिम में डालकर क्रॉसिंग से ही आते-जाते हैं। जिससे कभी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। रणजीत सिंह सलूजा ने कहाकि रेलवे की लापरवाही की वजह से आज तक फुट ओवरब्रिज का आधा अधूरा काम कराकर छोड़ दिया गया है। हमारी मांग है कि शीघ्र ही ...