Sultanpur News: स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन बाइक सवार मजदूर घायल, दो गंभीर
सुल्तानपुर, अगस्त 26 -- Sultanpur News: गोसाईंगंज,संवाददाता। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर चीनी मिल के पास मंगलवार देर शाम स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के नानेमऊ टिकरे गांव निवासी अविनाश, सत्यम और शिवम सुलतानपुर में पीओपी का कार्य करके बाइक से घर को लौट रहे थे। वह सब सैदपुर चीनी मिल के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को मेडिकल कालेज सुलतानपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अविनाश और सत्यम की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि शिवम का इलाज सुलतानपुर में चल रहा है। टांटिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.