सुल्तानपुर, जुलाई 29 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित प्रमुख विद्यालयों के खुलने और छुट्टी होने का समय एक होने से प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। डीएम इन्द्रजीत सिंह को दिए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सिविल लाइन क्षेत्र स्थित टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल, स्टेला मैरिस कॉन्वेंट स्कूल, केएनआई स्कूल, एमजीएस. स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के खुलने और बंद होने का समय लगभग एक ही होने के कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यह भी पढ़ें- Siwan News शहर में लगा जाम राहगीर परेशान इससे रा...