सुल्तानपुर, अगस्त 24 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता विकास खंड दोस्तपुर परिसर में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त आह्वान पर विकास खंड के समस्त प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों के कायाकल्प और मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।खंड शिक्षा अधिकारी सुनील यादव ने कहा कि जिन विद्यालयों में अभी तक बाउंड्रीवाल नहीं बनी है, वहां प्रस्ताव पारित कर संबंधित संकुल विद्यालयों में तत्काल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विद्यालयों में शौचालयों की स्थिति बेहतर रखने तथा जर्जर शौचालयों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी विमलेश त्रिवेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के कायाकल्प के लिए पंचायती राज एवं शिक्षा विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में भव...