Sultanpur News: स्कूली बच्चों ने निकाली कावड़ यात्रा
सुल्तानपुर, अगस्त 19 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। श्रवण मास को लेकर बुधवार को सरस्वती शिशु वाटिका शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर, विवेकानंद नगर के छात्र-छात्राओं की ओर से भव्य कावड़ शोभायात्रा निकाली गई। छात्र-छात्रओं ने भगवा वेश धारण कर 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ यात्रा करते हुए शास्त्री नगर स्थित शिव मंदिर में गंगाजल से जलाभिषेक किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय अध्यक्ष डॉ. रामजी गुप्ता, समिति सदस्य विजय बहादुर, डॉ. देवी रमन, कोषाध्यक्ष आद्या प्रसाद शुक्ला एवं मातृ भारती की बहनों ने किया। प्रधानाचार्य ब्रह्म नारायण शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में संस्कार और धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालिका पूनम सिंह और आदिता का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान शास्त्रीनगर पुलिस चौकी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.