Sultanpur News: सोते समय युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर
सुल्तानपुर, जुलाई 5 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता। बंधुआकला थाना क्षेत्र के अतागंज हसनपुर गांव में शनिवार रात घर के बाहर सो रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी संतोष कुमार यादव पुत्र शिवमंगल यादव शनिवार रात भोजन करने के बाद गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहे थे। देर रात करीब साढ़े 11 बजे उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर बहन सृष्टि बाहर पहुंची तो संतोष लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.