Sultanpur News: सूरापुर व्यापार मंडल के वीके अग्रहरि फिर बने अध्यक्ष
सुल्तानपुर, सितम्बर 26 -- Sultanpur News: सूरापुर, संवाददाता। कस्बे के एक मैरिज लॉन में शनिवार को हुई बैठक में सूरापुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव समिति की नौ सदस्यीय टीम के नेतृत्व में व्यापारियों ने वीके अग्रहरि विजय को अध्यक्ष, अजय साहू को महामंत्री और आरके मौर्या को उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया। निर्वाचित पदाधिकारियों का व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर वीके अग्रहरि विजय ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। व्यापारियों ने पुनः उन पर भरोसा जताते हुए निर्विरोध अध्यक्ष चुना। विजय ने कहा कि व्यापारी हित सर्वोपरि रहेगा और उनके अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान जेपी अग्रहरि, सांवले गुप्ता, रामआसरे सोनी, बब्लू बरनवाल, रवि बरनवाल, पवन सोनी, शीलेश बरनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.