Sultanpur News: सुलतानपुर दर्पण पुस्तक का हुआ विमोचन
सुल्तानपुर, सितम्बर 29 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। शहर के पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में पुस्तक 'सुलतानपुर दर्पण' का विमोचन किया गया। साथ ही 'कुशभवनपुर संदेश' पत्रिका के महा विशेषांक का भी विमोचन हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों के साथ साहित्यकार, चिकित्सक, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने पुस्तक के लेखक सत्यदेव तिवारी के पांच दशक लंबे सफर का उल्लेख करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। 'सुलतानपुर दर्पण' पुस्तक में जिले के इतिहास और यहां की विरासत से जुड़े विषयों को समेटने का प्रयास किया गया है। सुलतानपुर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं, स्थानों और व्यक्तित्वों से जुड़ा रहा है। ऐसे में स्थानीय इतिहास को पुस्तक के रूप में संजोना आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.