सुल्तानपुर, अगस्त 9 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता। चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के सभी कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखा सामान समेत ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कुसेला गांव निवासी जवाहर लाल गुप्ता के दो बेटे हैं, जो बाहर नौकरी करते हैं। इन दिनों जवाहर लाल गुप्ता और उनकी पत्नी बीमार चल रहे हैं और दोनों इलाज के लिए अपने बेटों के पास गए हुए हैं। घर पर किसी के न होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: घर में चोरों ने ताले तोड़कर समेट ले गये गृहस्थी व घर में रखे कीमती सामान ग्रामीणों ने बताया कि रविवार भोर में गांव का ही एक पड़ोसी लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला। इसी दौरान उसने कुछ लो...