सुल्तानपुर, जुलाई 23 -- Sultanpur News: कादीपुर, संवाददाता। सीमांकन कार्यवाही में लगे पत्थर उखाड़ने एवं मेड को तोड़कर अपने चक में जबरन मिलाने के प्रकरण को लेकर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली के धर्मदासपुर गांव के राजाराम एवं उनके भाई रामकृपाल एवं श्यामलाल ने 30 मई को पुलिस की मौजदूगी में अपने चक की मेड़ों पर कोर्ट के आदेश पर पत्थर गड़वाया था। आरोपियों ने जबरन पत्थर उखाड़कर फेंक दिया और मेड को तोड़कर उनके हिस्से की जमीन अपने खेत में मिला लिए। मना करने पर आरोपियों ने गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ितों की बुधवार को दी गई तहरीर पर पुलिस ने पलियागोलपुर गांव के चंद्रशेखर, रामजीत,रामहित,सत्यजीत एवं सुभाषचंद्र के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें-...