सुल्तानपुर, सितम्बर 6 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। गोमती मित्र मंडल की ओर से रविवार को पूरे परिसर व सीता उपवन में विशेष स्वच्छता श्रमदान किया गया। प्रातः 6 बजे शुरू हुआ श्रमदान साढ़े नौ बजे तक चला। नदी के पानी का सीता उपवन में प्रवेश करने की संभावनाओं को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं। प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने गोमती मित्रों से अपील की कि जलस्तर बढ़ा रहने तक यथासंभव एक-दो सदस्य धाम पर मौजूद रहें और श्रद्धालुओं को संभावित खतरे के प्रति जागरूक करते रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...