Sultanpur News: सीएम सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 477 जोड़े
सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में दो विधानसभा क्षेत्रों के 477 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इसमें हिन्दू रीति-रिवाज के तहत 471 जोड़ों का विवाह कराया गया जबकि छह का निकाह हुआ। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर वर-वधू को आर्शिवाद दिया। जिले के फरीदीपुर स्थित एक कालेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत सोमवार को विधानसभा कादीपुर व लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के 477 जोड़ों को बुलाया गया था। जीपीएस के माध्यम से पंजीकरण कराने के बाद 477 जोड़े सामूहिक विवाह में एक साथ मंडप में शामिल हुए। इसमें छह जोड़े अल्पसंख्यक के शामिल थे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: फरीदीपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आज विवाह स्थल पर सुबह से गाजे-बाजे के साथ वर-वधू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.