सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा की ओपीडी में दवा लेने गई एक महिला का मोबाइल फोन टप्पेबाजों ने पार कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों व तीमारदारों में चिंता फैल गई। चांदा क्षेत्र के तमरसेपुर निवासी रिजवाना ओपीडी में इलाज के लिए दवा लेने आई थीं। इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर किसी टप्पेबाज ने उनका मोबाइल फोन गायब कर दिया। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद पीड़िता ने अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को जानकारी दी। अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि ओपीडी में प्रतिदिन भारी भीड़ रहती है, जिसका फायदा उठाकर टप्पेबाज सक्रिय हो जाते हैं। लोगों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध लोगों...