Sultanpur News: सिलेंडर हादसे में झुलसे तीन बच्चे लखनऊ रेफर
सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता गोसाईगंज थानाक्षेत्र के उमरी मिश्राने गांव में शनिवार देर शाम गैस सिलेंडर में आग लगने से पांच लोग झुलस गए। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे तीन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तीनों का लखनऊ में उपचार चल रहा है। हादसे में झुलसे दो अन्य लोगों का इलाज सुलतानपुर में किया गया। जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।उमरी मिश्राने गांव निवासी पप्पू मिश्रा शनिवार शाम करीब सात बजे परिवार के सदस्य के साथ घर में मौजूद थे। इसी दौरान गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से राखी (3), एंजेल (4), आशी (9 माह), पप्पू मिश्रा (45) और नैंसी (23) झुलस गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: आग में झुलसे किशोर की हुई मौत हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.