सुल्तानपुर, जुलाई 29 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। पवित्र सावन मास का शुभारंभ गुरुवार से हो रहा है, इसको लेकर शिवालयों की साफ- सफाई के साथ यात्रा में कोई व्यवधान न हो की तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को जिलेभर के शिवालयों की सफाई की गई। तो वहीं जिला और पुलिस प्रशासन ने जलाभिषेक के लिए निकाले जाने वाली कांवड़ यात्रा में कोई व्यवधान न हो इसकी तैयारी करने में जुटा था। क्योंकि गुरुवार से शुरू होने वाले सावन मास के साथ ही भक्त जल उठाने के लिए कांवड़ यात्रा शुरू करेंगे, ताकि सोमवार को अपनी कांवड़ के जल से भगवान भोले के शिवलिंग का अभिषेक कर सके। गुरुवार से शुरू हो रहे पवित्र सावन माह में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। यह भी पढ़ें- Sawan 1st...