Sultanpur News: सार्वजनिक नाली पाटने और मारपीट की धमकी का आरोप, थाने में दी तहरीर
सुल्तानपुर, जुलाई 5 -- Sultanpur News: कूरेभार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिद्धिगनेशपुर गांव में सार्वजनिक नाली को लेकर विवाद सामने आया है। गांव निवासी भैया राम यादव ने थाना कूरेभार में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके घर के समीप बनी सार्वजनिक नाली, जिससे कई घरों का बरसाती पानी निकलता है, उसे गांव के कुछ लोगों ने पाट दिया। पीड़ित के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के ही कुछ लोग नाली पर रखी पटिया हटाकर नाली को पाट रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और फावड़े से हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित का आरोप है कि जान बचाकर भागने पर भी आरोपितों ने पीछा किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। तहरीर में पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपित आपराधिक प्रवृत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.