सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। साइबर ठगी के एक मामले में एसीजेएम मयूरेश श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने और उसकी कॉपी सात दिन में अदालत में भेजने का निर्देश दिया है। कोतवाली नगर के करम नगर पैगापुर निवासी अनूप कुमार ने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय ने याचिका दायर की थी। जिसके अनुसार वह रीढ़ की हड्डी का इलाज न्यूरोलॉजी क्लीनिक सुशांत गोल्फ सिटी से कराता है। दुबारा दिखाने के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने के लिए उसे एक नंबर दिया गया। 17 मई को दुबारा इलाज कराके लौटा तो उसके बैंक खाते से रूपये कटने लगे। जिसकी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल और थाने पर की लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...