Sultanpur News: सांसद से जलभराव की समस्या के निदान की मांग
सुल्तानपुर, अगस्त 16 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। विकास खंड दूबेपुर के गोराबारिक मोहल्ले के निवासियों ने सपा के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अशोक सिंह बिसेन को एक मांग पत्र सौंपकर सांसद के मध्यम से यहां की समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बने नाले जलभराव रहता है। यहां के जर्जर रास्ते पर इकलौता साईं मंदिर में आने वाले भक्तों को परेशानी होती है। इस बारे में कई बार अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जलभराव के कारण मच्छरजनित बीमारियों का हमेशा भय बना रहता है। सपा नेता ने सांसद राम भुवाल निषाद को इस बारे में अवगत कराने और अपनी निधि से सड़क, जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मोहल्लावासी राहुल वर्मा, विपिन प्रजापति, निर्मेश श्रीवास्तव, डॉ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.