सुल्तानपुर, अक्टूबर 31 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। एमपी -एमएलए की मजिस्ट्रेट कोर्ट में राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर लंबित आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले की सुनवाई वकीलों की हड़ताल के कारण पांच नवंबर के लिए टल गई। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर उत्तर प्रदेश के अस्पतालों के बारे में विवादित टिप्पणी का मामला भी छह नवंबर के लिए टल गया। लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कवि कुमार विश्वास पर दर्ज आदर्श चुनाव आचार संहिता का मामला 21 नवंबर के लिए टल गया। मारपीट के मामले में आरोपी गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह की सुनवाई 18 नवंबर को नियत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...