Sultanpur News: सर्पदंश से महिला की मौत,परिवार में मचा कोहराम
सुल्तानपुर, जुलाई 29 -- Sultanpur News: लम्भुआ, सुलतानपुर। कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में मंगलवार देर शाम सर्प दंश की शिकार महिला की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से उसके परिवार और गांव में शोक फैला है। सांप के काटने से मृत महिला भगनी देवी (53) भगौतीपुर गांव निवासी राजाराम की पत्नी थी। वह मंगवार की शाम को घर में रखे बखारी से गेहूं निकाल रही थीं। इसी दौरान बखारी के नीचे छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। सांप काटने के बाद महिला बेहोश हो गईं। परिजन उपचार के लिए महिला को तुरंत अस्पताल लेकर गए। लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर लम्भुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.