Sultanpur News: सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत
सुल्तानपुर, अक्टूबर 15 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर देवरार गांव में बुधवार शाम को घर पर मौजूद एक व्यक्ति को सांप ने डंस लिया। उसे परिजनों ने आनन फानन में मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां देर रात निधन हो गया। इसके बाद घर वापस लेकर आए । चांदा कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर देवरार गांव निवासी राम उजागिर निषाद (52) बुधवार शाम को जानवरों के लिए चारे का भूसा निकाल रहे थे । तभी उनको सांप ने डंस लिया। अस्पताल में मौत के बाद झाड़फूंक भी परिजनों ने कराई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा बताया कि एक व्यक्ति को सांप काट लिया था। परिजन शव लेकर थाने आये। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.