Sultanpur News: सराफा डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में बहस जारी
सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। सराफा व्यवसायी भरतजी सोनी के ज्वेलरी शोरूम से हुई डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में फाइनल बहस जारी है। बचाव पक्ष की तरफ से बहस के लिए मंगलवार के लिए समय मांगा गया। विशेष लोक अभियोजक अल्का सिंह ने बताया कि अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के भवानी नगर निवासी आरोपी बिपिन सिंह व सह आरोपी सचिन सिंह, त्रिभुवन कोरी, पुष्पेंद्र सिंह, विनय शुक्ला, अरविंद यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह,अजय यादव, अंकित यादव, अरबाज और फुरकान के खिलाफ कोतवाली नगर के थाना प्रभारी ने एक मई 2025 को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र पेश किया गया। अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो चुकी है, जबकि बचाव पक्ष की बहस जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.