सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर में शनिवार को कक्षा दशम एवं द्वादश के भैया बहनों का चार दिवसीय लक्ष्य बोध कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चौथे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर के प्रोफेसर एवं विद्यालय प्रबंधक डाक्टर पवन सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए जितना परिश्रम करने की आवश्यकता है, उतनी ही कुशल रणनीति भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मूलभूत शिक्षा और जीवन मूल्यों की सुदृढ़ नींव ही सफलता का सच्चा आधार है। उन्होंने छात्रों के विजन पर प्रत्यक्ष संवाद करके उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि साम...