सुल्तानपुर, अक्टूबर 28 -- Sultanpur News: कादीपुर, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड में संगीत विभाग की ओर से एकदिवसीय संगीत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। काशी प्रांत के संगीत प्रभारी भरत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में विद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर, कादीपुर के करीब 90 भैया-बहनों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को वार्षिक गीत, प्रातः स्मरण, एकता मंत्र, दीप मंत्र, वंदना, शांति पाठ और वंदे मातरम् सहित विभिन्न गीतों का स्वर, लय और ताल के साथ अभ्यास कराया गया। कहरवा और दादरा ताल की बारीकियां भी सिखाई गईं। विद्यालय के संगीताचार्य दीन बन्धु सिंह ने गायन की शुद्धता, उच्चारण और सामूहिक गायन पर विशेष ध्यान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...