सुल्तानपुर, सितम्बर 5 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को दायित्व निर्वाहन का उदाहरण पेश किया। प्रशासनिक कार्यों में व्यस्तता के चलते वह जिला मुख्यालय से जयसिंहपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दो बजकर दस मिनट पर पहुंचे और जनसुनवाई की। डीएम की राह देख रहे फरियादियों को मायूस नही होना पड़ा। यहां कुल 142 शिकायतें आई। जिसमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। ज्यादातर मामले राजस्व सम्बंधी रहे।जयसिंहपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी विनय सिंह ने जनसुनवाई की। मसीरपुर के रामलाल ने समाधान दिवस में गांव के पास शारदा सहायक खंड 16 नहर पर बने सकरे व जर्जर हो चुके पुल को चौड़ा करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: समाधान दिवस में...