सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के इटकौली निवासी सफीउद्दीन पुत्र खुर्शीद का पार्थिव शरीर जल्द ही वतन पहुंचेगा। भारतीय दूतावास, रियाद ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनओसी जारी कर दिया है। इससे पार्थिव शरीर भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। सफीउद्दीन 27 मई 2025 को रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गए थे। वहां 16 अक्टूबर 2026 को सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उनके पार्थिव शरीर के भारत आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी अब्दुल हक ने पार्थिव शरीर वतन लाने की प्रक्रिया में पहल की। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि विदेश में किसी भारतीय की मृत्यु होने पर उसके परिवार ...