सुल्तानपुर, सितम्बर 5 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुरुवार की रात मामूली विवाद को लेकर एक युवक की कथित तौर पर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसे जातिसूचक गालियां भी दी गईं। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चांदा क्षेत्र गोपालपुर गांव निवासी सुनील का गांव के ही शेषनाथ पालसे किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शेषनाथ पाल ने लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में सुनील रजक के सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिजन के साथ तत्काल चांदा कोतवाली पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस क...