सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता । जिले के अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। विकास भवन में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मंगलवार को ड्यूटी पर जाते समय नीलगाय से बाइक टकरा जाने के कारण मौत हो गई। हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के पैगापुर गांव के पास कुड़वार-सुलतानपुर मार्ग पर हुआ। वहीं जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा मंडा हनुमान मंदिर के निकट मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। कुड़वार संवाद के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बांसी गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ लाल सिंह (53) पुत्र स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह मंगलवार दोपहर मोटरसाइकिल से विकास भवन ड्यूटी पर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सड़क दुर्घटना में श्रद्धालु की मौत,बाइक सवार घायल पैगापुर गांव के प...