Sultanpur News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाइक सवार एक युवक बाल-बाल बचा
सुल्तानपुर, जुलाई 11 -- Sultanpur News: गोसाईगंज/ सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा-बगियागांव मार्ग पर ओडौली स्थित तहसील मुख्यालय के पास शुक्रवार रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रहे राहगीर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक और पैदल राहगीर, दोनों की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी शिव बालक (36) पुत्र पन्नालाल शुक्रवार को अपनी बहन के घर कुर्मी बिजौली गए थे। रात करीब नौ बजे वह शिवम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। ओडौली स्थित तहसील मुख्यालय के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे ओडौली अठैसी निवासी बमबहादुर यादव (36) से जा टकराई। टक्कर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.