Sultanpur News: सड़क हादसे में दो घायल
सुल्तानपुर, अक्टूबर 12 -- Sultanpur News: कूरेभार। कूरेभार थाना क्षेत्र के पटना चौराहे पर एक बाइक को बचाने के प्रयास में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में समरधीर निवासी गुफरान और दूसरे बाइक पर सवार भागवत प्रसाद निवासी दसमड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घटना के बाद चौराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.