सुल्तानपुर, अक्टूबर 26 -- Sultanpur News: कूरेभार, सुलतानपुर। कूरेभार कस्बे में गीता मंदिर के समीप सोमवार की सुबह करीब छह बजे अज्ञात वाहन ने छोटे लाल कसौधन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान छोटे लाल कसौधन की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। छोटे लाल कसौधन कूरेभार ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान गीता देवी के ससुर बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...