Sultanpur News: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता हौसिला भीम घायल
सुल्तानपुर, अगस्त 26 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। प्रयागराज जिले में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम से लौट रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य हौंसला प्रसाद भीम मंगलवार को देर रात सुलतानपुर जिले के उतुरी के पास सड़क एक वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना में घायल हो गए। उनको गंभीर चोटें लगने के कारण शहर स्थित शुभांगी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता रणजीत सिंह सलूजा,पत्रकार सुजीत कसौंधन, राहुल मिश्रा, मनोज शुक्ला, मोहसिन सलीम, हामिद राईन, राघवेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने अस्पताल में पहुंचकर उनका हाल चाल लिया और उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.