Sultanpur News: सड़क हादसे के मामले में बाइक चालक पर केस
सुल्तानपुर, जुलाई 12 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की तहरीर पर घटना के लगभग महीने भर बाद पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अंबेडकरनगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र के खुलासपुर निवासी अविनाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार जून की रात करीब आठ बजे वह जौनपुर के जुनेदपुर गांव से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। सूरापुर-दोस्तपुर मार्ग पर भीलमपुर और बसहां के बीच सामने से आ रही बाइक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबेडकरनगर होते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जहां से उनका इलाज चल रहा है। शनिवार को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित बाइक चालक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.