सुल्तानपुर, अगस्त 22 -- Sultanpur News: सूरापुर, संवाददाता । शनिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे डाकखाना के सामने सड़क पर हुए गड्ढे के कारण परिवार के साथ जा रहा बाइक सवार कीचड़ में गिर गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने बाइक उठाई और किनारे किया। पोस्ट आफिस में काम करने वाले राजेंद्र मिश्र ने बताया कि शुक्रवार से अब तक दर्जनों बाइक सवार गिरकर चोटिल हुए और क‌ई ई-रिक्शा गड्ढे में पलट चुके हैं। जिससे सवारियों को चोटें भी आई। व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि विजय ने बताया कि शनिवार दोपहर पीडब्ल्यूडी की तरफ से जेसीबी लगाकर सड़क को गड्ढ़ा मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सड़क में गड्ढे होने से गिरकर चोटिल हो रहे लोग लखनऊ-बलिया राजमार्ग सूरापुर में पुलिस चौकी और डाकखाना के बीच में सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात हो...