सुल्तानपुर, जुलाई 4 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। आयुबपुर बरुई मार्ग पर 12 दिन पहले घायल अवस्था में मिले मजदूर की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के खंदूसपुर गांव निवासी वैजनाथ यादव (45) पुत्र लहूरी यादव डोमापारा स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। वह 22 जून की रात करीब दस बजे आयुबपुर बरुई मार्ग पर डोमापारा विद्यालय के आगे घायल अवस्था में मिले थे। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में गंभीर अवस्था में उनका इलाज चल रहा था। जहां शुक्रवार रात करीब तीन बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वैजनाथ के पिता लहूरी यादव की भी पांच दिन पहले बीमारी क...