Sultanpur News: सड़क पर गिरा शीशम का पेड़, विद्युत आपूर्ति बाधित
सुल्तानपुर, जुलाई 12 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता। शनिवार की देर शाम लंभुआ से दुर्गापुर मार्ग पर एक बड़ा शीशम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने की वजह से विद्युत आपूर्ति व आवागमन बाधित हो गया है। लगातार बरसात की वजह से शनिवार को पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। विशालकाय पेड़ के बीच सड़क पर गिर जाने से व्यस्त मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। लोगों को अधिक दूरी तय करना पड़ रहा है। इसके अलावा अटलनगर की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है। पेड़ गिरने के बाद आपूर्ति काट दी गई है। पेड़ का कुछ हिस्सा आपूर्ति केबिल पर गिर पड़ा है। अवर अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि केबिल से पेड़ हटाने के बाद ही फाल्ट का पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सड़क पर गिरा शीशम का पेड़, विद्युत आपूर्ति बाधित पेड़ को काटकर हटाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Samastip...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.