Sultanpur News: सड़क दुर्घटना में वाहन चालक पर केस
सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- Sultanpur News: दोस्तपुर। थाना क्षेत्र के कोहरा गांव के पास 24 सितंबर की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक अजय कुमार की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता नरेश निवासी लोकनाथपुर वालचन्द पट्टी ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। नरेश के मुताबिक अजय दोस्तपुर कस्बे से बाइक लेकर घर लौट रहा था। कोहरा गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अजय को परिजन दोस्तपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.